मथुरा में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ हो गया है। 2 नवंबर को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर एवं अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता अभियान की शुरुआत की।
इस मौके पर जनपद के विभिन्न अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यातायात माह के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाना है। इसके तहत हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।