Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 02 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रजरज उत्सव में अतुल पंडित का जादू, भजनों और बॉलीवुड तरानों पर झूमे दर्शक

मथुरा के ब्रजरज उत्सव में शुक्रवार की शाम संगीत के नाम रही! धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड में आयोजित म्यूजिकल कॉन्सर्ट में गायक अतुल पंडित की सुरीली आवाज का ऐसा जादू चला कि दर्शक भक्ति, संगीत और देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। भजनों से लेकर बॉलीवुड गीतों तक, हर प्रस्तुति पर देर रात तक तालियां गूंजती रहीं और दर्शक झूमते नजर आए।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अतुल पंडित ने ‘राम आएंगे’, ‘जय राधा माधव’, ‘राधे अलबेली सरकार’ और ‘हर हर शंभू’ जैसे भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय कर दिया।

वहीं, ‘तुमसे मिलके प्यार दिल का’, ‘तेरी दीवानी’ और ‘पिया रे पिया रे’ जैसे बॉलीवुड गीतों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही ‘दिल दिया है जान भी देंगे’ और ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ जैसे देशभक्ति तरानों ने कार्यक्रम में जोश और उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम में इससे पहले शालिनी शर्मा ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी, जबकि सुशील कुमार ने भजन और लोकगीत सुनाकर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, कन्हैया लाल चतुर्वेदी की हवेली संगीत की प्रस्तुति ने ब्रज की सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की।

इस अवसर पर परिषद के एसीईओ राजीव पाण्डेय, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कुल मिलाकर, ब्रजरज उत्सव की यह संगीतमय शाम भक्ति, बॉलीवुड और देशभक्ति के सुरों से सजी रही, जहां अतुल पंडित की आवाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

Previous News

मथुरा में बेकाबू कार का कहर चाऊमीन की ठेल और बाइक में मारी टक्कर, चालक फरार

Next News

मथुरा में मेगा विधिक सहायता शिविर, 285 लाभार्थियों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात