Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 06 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में कांग्रेस का बड़ा धरना: यातायात, बंदर आतंक और यमुना प्रदूषण पर सरकार घिरी

वृंदावन में जनसमस्याओं को लेकर बुधवार को महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था, बंदरों के बढ़ते आतंक, यमुना प्रदूषण और स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच स्थानीय लोगों का चलना-फिरना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष ने महापौर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “सबसे भ्रष्ट महापौर” करार दिया और आरोप लगाया कि नगर निगम की जमीनों को भू-माफियाओं के साथ मिलकर खुर्द-बुर्द किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बंदरों की समस्या विकराल हो चुकी है, जबकि यमुना में गिरते नालों से धार्मिक आस्थाएं आहत हो रही हैं। साथ ही स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों और सफाई व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई गई।

धरने के अंत में कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए सभी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।

Previous News

कोसीकलां में पुलिस मुठभेड़, लूट के दो आरोपी गिरफ्तार — फायरिंग में दोनों बदमाश घायल

Next News

मथुरा दौरे पर मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान: गौवंश संरक्षण और यमुना शुद्धिकरण सरकार की प्राथमिकता