Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 01 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में 14वीं मंजिल से गिरकर 67 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मथुरा के वृंदावन स्थित रुक्मणी बिहार की संस्कार सिटी सोसाइटी में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 67 वर्षीय अशोक कपूर की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, अशोक कपूर मूल रूप से दिल्ली के दिलशाद गार्डन के निवासी थे और वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ रुक्मणी बिहार क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वह संस्कार सिटी सोसाइटी की 14वीं मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 1420 में अपने परिचित महेंद्र सिंह मनोचा से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी के अनुसार, अशोक कपूर पिछले चार वर्षों से डिप्रेशन से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Previous News

मथुरा में चोरी करते दो युवक गिरफ्तार, बाइक और 2.370 किलो जला हुआ तार बरामद

Next News

65 साल की उम्र में भक्ति का जुनून सिर के बल कर रहे 21 KM की गोवर्धन परिक्रमा, देखने उमड़े श्रद्धालु