Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 31 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बांके बिहारी के दर्शन करने आया इंजीनियरिंग छात्र एक महीने से लापता, पुलिस पर उठे सवाल

मथुरा/वृंदावन। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने दोस्तों के साथ वृंदावन आए मध्य प्रदेश के इंजीनियरिंग छात्र तनिष यादव के करीब एक महीने से लापता होने का मामला सामने आया है। बेटे की तलाश में परेशान परिजन अब मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

परिजनों के मुताबिक, जबलपुर निवासी तनिष यादव भोपाल के सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में तृतीय सेमेस्टर का छात्र है। वह 29 सितंबर 2026 को अपने दो दोस्तों दीपांशु तिवारी और मानस साने के साथ वृंदावन में ठाकुर श्री बांके बिहारी के दर्शन करने आया था। दोस्तों के अनुसार, दर्शन के बाद वे 2 अक्टूबर को वापस लौट गए, लेकिन तनिष उनके साथ वापस नहीं गया।

परिवार का दावा है कि तनिष को आखिरी बार 3 अक्टूबर को वृंदावन के अटाला चुंगी क्षेत्र के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में देखा गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन जबलपुर से लेकर विभिन्न स्थानों पर उसकी तलाश कर रहे हैं और छात्र के पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं।

तनिष के लापता होने से उसकी मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले को लेकर परिजनों के साथ समाजसेविका पिंकी फौजन और सपा नेत्री बबीता यादव भी एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने छात्र को जल्द तलाशने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

समाजसेविका पिंकी फौजन ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द छात्र की तलाश के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।

फिलहाल परिवार को तनिष के सुरक्षित मिलने का इंतजार है। परिजन पुलिस से छात्र की तलाश तेज करने और मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

Previous News

मथुरा में गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, महावन पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Next News

मथुरा में फायरिंग का आरोप, पीड़ित का ही शांति भंग में चालान न्याय की गुहार लेकर SSP कार्यालय पहुंचा युवक