मथुरा। जनपद मथुरा के कस्बा शेरगढ़ में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कस्बे में जयंती समारोह की दो अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। जहां एक ओर एक खेमे द्वारा भव्य आयोजन किया गया, वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री एवं विधायक श्याम सुंदर शर्मा अपने समर्थकों के साथ सादगीपूर्ण माहौल में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आए।
पूर्व मंत्री एवं विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके करीबी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता विकास उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि होने के चलते कार्यक्रम में भावुक माहौल दिखाई दिया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ कार्यकर्ता विकास उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि के कारण इस वर्ष पटेल जयंती का कार्यक्रम सादगी से मनाया गया है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े धूमधाम और भव्यता के साथ मनाई जाएगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण पायला, प्रमोद पायला, सचिन पायला सहित अन्य कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता और अखंडता के उनके संदेश को याद किया गया।