Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 31 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मिशन शक्ति 6.0: गोविंदनगर पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, बताए हेल्पलाइन नंबर

उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत मथुरा के थाना गोविंदनगर की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर चुप न रहने और तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

इस दौरान सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, यातायात नियमों के पालन और महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1098 और 1930 सहित अन्य सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में बताते हुए छात्राओं को UPSC, UPPSC, NEET, JEE, NDA और CDS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपलब्ध निःशुल्क कोचिंग एवं मार्गदर्शन की जानकारी भी दी गई।

Previous News

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर दी नई जिंदगी की शुरुआत की जानकारी

Next News

मिशन शक्ति 6.0: मांट पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, बताए सुरक्षा के उपाय