Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 31 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा-बरेली हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक, 18 वर्षीय युवक गंभीर

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा-बरेली हाईवे पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी भाभी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर हाथरस से मथुरा स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर खड़े ट्रक से उसकी बाइक पीछे से टकरा गई।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को मथुरा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों के अनुसार, घायल की पहचान विशाल पुत्र नवल सिंह, निवासी शिवनगर तैयापुर, थाना जमुनापार, मथुरा के रूप में हुई है। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Previous News

महोली हत्याकांड में पुलिस का एक्शन, हत्यारोपियों को पनाह देने वाला पप्पू सिंह गिरफ्तार

Next News

मथुरा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल की जयंती पर ली एकता-अखंडता की शपथ