मथुरा। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा विशाल कुश्ती महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 2 नवंबर 2026, सोमवार को महाविद्या स्थित रामलीला ग्राउंड में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक भव्य दंगल आयोजित होगा। इसमें ब्रज के नामी पहलवान अपनी कुश्ती का दमखम दिखाएंगे।
इस आयोजन की खास बात यह है कि पुरुष पहलवानों के साथ महिला पहलवानों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। दंगल को लेकर पहलवानों और कुश्ती प्रेमियों में खासा उत्साह है। आयोजन के लिए नगर निगम में पहलवानों का पंजीकरण भी पूरा हो चुका है।
दंगल के संयोजक हनुमान गुर्जर पहलवान ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ब्रज की पारंपरिक कुश्ती कला को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है।
स्थान: रामलीला ग्राउंड, महाविद्या, मथुरा
दिनांक: 2 नवंबर 2026, सोमवार
समय: सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक