Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 06 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हाईवे क्षेत्र के खामिनी गांव में मारपीट - पुलिस बोली बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के खामिनी गांव में मारपीट और पथराव की घटना ने माहौल गरमा दिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घर के सामने शौच करने का विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें किशन और उनके बेटे अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार का यह भी कहना है कि हमलावरों ने घर पर पथराव किया और बेटियों के साथ बदसलूकी व छेड़छाड़ की। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता छाया गौतम अस्पताल पहुंचीं और पीड़ितों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने प्रशासन पर सख्त कार्रवाई का दबाव बनाया है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला शौच के विवाद का नहीं बल्कि बच्चों के बीच हुए झगड़े से शुरू हुआ, जो बाद में बढ़कर हिंसा में बदल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और तहरीर मिलने पर निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही है।

फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है और सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि असल सच्चाई क्या है।

 
Previous News

राया में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कैंटर पलटी, चालक की मौके पर मौत

Next News

बदमाशों ने एक दंपती से 2.70 लाख रुपये से भरा बैग झीना - भाई पर लगा लूट कराने का आरोप