Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 05 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
1.43 लाख शिक्षामित्रों को बड़ी सौगात: मानदेय 10 हजार से बढ़कर 18 हजार

प्रदेश के 1 लाख 43 हजार शिक्षामित्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार ने उनका मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है, जिससे शिक्षामित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस अवसर पर चित्रकूट में शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसका सीधा प्रसारण गोरखपुर स्थित योगी राज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह से किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए उनकी भूमिका की सराहना की और इसे शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव बताया।

कार्यक्रम में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

सरकार के इस फैसले को शिक्षामित्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के रूप में देखा जा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Previous News

वृंदावन में बाइक चोरों का आतंक: दिनदहाड़े घर के बाहर से मोटरसाइकिल उड़ाई

Next News

यमुना एक्सप्रेसवे पर सनसनी: कार सवारों ने किया पीछा, फायरिंग कर रोकने की कोशिश