Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 29 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
करवा चौथ को लेकर बलदेव में पुलिस अलर्ट, एसपी ग्रामीण ने किया पैदल गश्त

आगामी त्योहार करवा चौथ के मद्देनजर मथुरा पुलिस ने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 28 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस बल के साथ कस्बा बलदेव में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कस्बे के मुख्य बाजारों, व्यस्त चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस बल के साथ विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

इसके साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहना है।

Previous News

वृंदावन में घर से नाराज होकर आई 16 वर्षीय किशोरी, मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

Next News

मथुरा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग