Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 28 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में नगर निगम की कार्रवाई पर विवाद, बिना नोटिस बाउंड्री वॉल ढहाने का आरोप

मथुरा के वृंदावन में नगर निगम की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पानीगांव मार्ग पर पवन हेलीपैड के सामने स्थित एक निजी प्लॉट की बाउंड्री वॉल बिना पूर्व नोटिस के जेसीबी से ढहाने और परिसर से कीमती सामान ले जाने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित का दावा है कि जमीन को लेकर नगर निगम के साथ मामला पहले से ही दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

पूरा मामला वृंदावन के राजपुर खादर क्षेत्र में खसरा नंबर 188/215 की करीब 4,900 वर्ग गज जमीन से जुड़ा है। आरोप है कि मंगलवार को नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और प्लॉट की बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया।

प्लॉट के मालिकाना हक को लेकर नगर निगम के साथ दीवानी न्यायालय में मामला विचाराधीन बताया जा रहा है। ऐसे में बिना अग्रिम नोटिस के कार्रवाई किए जाने को लेकर पीड़ित ने सवाल उठाए हैं।

लक्ष्मीनगर, जमुनापार निवासी विश्वनाथ का आरोप है कि बाउंड्री वॉल गिराने के साथ ही प्लॉट पर बने अस्थायी कार्यालय से इन्वर्टर, बैटरी, सोलर पैनल और डीवीआर सहित सीसीटीवी कैमरे भी ले जाए गए।

पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने मामले को लेकर स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।

Previous News

मैनपुरी से फरीदाबाद ट्रक लेकर जा रहे चालक की सड़क हादसे में मौत

Next News

वृंदावन में घर से नाराज होकर आई 16 वर्षीय किशोरी, मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया