Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 05 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
केदारनाथ में 5 घंटे बर्फबारी के बीच उमड़ी आस्था, शून्य से नीचे तापमान में भी डटे रहे श्रद्धालु

केदारनाथ धाम में सोमवार को करीब पांच घंटे तक हुई बर्फबारी और लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अडिग रही। कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे पहुंचे तापमान के बीच भी भक्त लंबी कतारों में खड़े होकर “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ दर्शन के लिए डटे रहे।

उत्तराखंड के चारों धाम—बदरीनाथ धाम, गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम और केदारनाथ—में मौसम का मिजाज पिछले कई दिनों से खराब है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और तेज ठंडी हवाओं के कारण तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच गया है।

इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। छतरियां थामे, ठंड से कांपते हुए भी भक्त दर्शन के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। कई श्रद्धालु बर्फबारी के बीच इस अनोखे अनुभव को कैमरे में कैद करते दिखे।

एक नजर में श्रद्धालुओं की संख्या (सोमवार):

  • यमुनोत्री: 8,818
  • गंगोत्री: 8,393
  • केदारनाथ: 19,447
  • बदरीनाथ: 13,939

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से राहत पाई, वहीं कई लोग बर्फ के बीच इस आध्यात्मिक यात्रा को जीवन का यादगार अनुभव बता रहे हैं।

Previous News

हरियाणा में दबिश के दौरान दर्दनाक हादसा: जालौन पुलिस टीम के 4 जवान समेत 5 की मौत

Next News

आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में घिरे गायक मासूम शर्मा, देहरादून पुलिस से मांगा समय