Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 28 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा-बरेली हाईवे पर पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, चालक घायल

मथुरा के महावन के पास मथुरा-बरेली हाईवे पर पेट्रोल से भरा एक टैंकर ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक राधेश्याम को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक, टैंकर रिफाइनरी से पेट्रोल लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। चालक राधेश्याम ने बताया कि टैंकर के एक तरफ कार चल रही थी, जबकि दूसरी तरफ एक बड़ा वाहन मौजूद था। कार को बचाने के प्रयास में ओवरटेक करते समय टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया।

हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई के एचआर मैनेजर निखिल शर्मा ने रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड सहित संबंधित विभागों को सूचित किया। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां, एंबुलेंस और क्रेन मौके पर पहुंचीं।

वहीं, महावन थाना प्रभारी चेतराम शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पीएनसी कंपनी के कर्मचारियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकलकर्मी आजाद कुमार और वासुकी यादव सहित ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मौके पर मौजूद रहे।

Previous News

राया में दो बसों की जोरदार भिड़ंत, चार घायल; एक चालक मौके से फरार

Next News

डांडिया की खनक और आकर्षक स्टालों ने दीपावली मेले में बांधा समां