Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 27 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शौच के लिए गए किसान की कुएं में गिरने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

मथुरा। जिले के थाना फरह क्षेत्र में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। शौच के लिए जंगल की ओर गए 55 वर्षीय किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान खरख सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, खरख सिंह मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे घर से शौच के लिए जंगल की ओर गए थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू कर दी। तलाश करते हुए जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तो कुएं के अंदर उनका सिर दिखाई दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना फरह पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसान की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Previous News

सनातन का ढिंढोरा पीटने वाले जिम्मेदार लोग यमुना की दुर्दशा पर मौन: पंडित अमित भारद्वाज

Next News

ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में शरदोत्सव की धूम, धवल चांदनी में सजे ठाकुर जी