Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 27 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
खेत से धान चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, 2 क्विंटल 36 किलो धान बरामद

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में खेत से धान की फसल चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 8 प्लास्टिक के कट्टों में भरा करीब 2 क्विंटल 36 किलोग्राम धान बरामद किया है। मामले में 19 अक्टूबर को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

गोवर्धन थाना पुलिस के अनुसार, नगला धन्नु गांव निवासी महीपाल ने शिकायत दी थी कि उनके खेत में खड़ी धान की फसल को आरोपी काटकर चोरी से ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 19 अक्टूबर 2026 को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 27 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजकर 40 मिनट पर नगला धन्नु गांव स्थित उसके घर से पदम सिंह पुत्र राधाचरन, उम्र करीब 47 वर्ष, को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के मामले से संबंधित 8 प्लास्टिक कट्टों में रखा कुल 2 क्विंटल 36 किलोग्राम धान बरामद किया है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजीत कुमार, कांस्टेबल श्रीकान्त सागर और कांस्टेबल सचिन शामिल रहे।

Previous News

गोवर्धन में घुमंतू समाज को सरकारी योजनाओं से जोड़ेंगे मंत्री असीम अरुण

Next News

शौर्य दिवस को लेकर गोपाल राय का बड़ा ऐलान, मथुरा में शैलेन्द्र पचौरी को मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी