Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 27 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में 270 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे

वृंदावन। मथुरा जनपद के वृंदावन में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 270 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर की रात करीब 10 बजकर 35 मिनट पर महेश्वरी सेवा सदन बैरियर से लगभग 50 कदम की दूरी पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने हरेराम (33 वर्ष) पुत्र जगवीर को गिरफ्तार किया। आरोपी गौधूलिपुरम, वृंदावन का निवासी है और मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 270 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में थाना वृंदावन पर मुकदमा संख्या 703/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2015, 2019 और 2026 में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कुल छह मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख है।

इस कार्रवाई को थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शुभांशु यादव, हेड कांस्टेबल राहुल यादव और रिजर्व कांस्टेबल राकेश कुमार शामिल रहे।

Previous News

वृंदावन में अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Next News

वृंदावन में 268 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार, 13 मुकदमों का आपराधिक इतिहास