Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 27 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव, चारों भाइयों के जन्म की लीला देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

धर्मनगरी मथुरा में इन दिनों प्रभु श्रीराम की लीलाओं की धूम मची हुई है। श्री बाल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव में प्रभु श्रीराम सहित चारों भाइयों के जन्म की लीला का भव्य मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम के जन्म की खुशियां बधाई गीतों के साथ मनाई गईं, तो पूरा लीला स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस पावन अवसर पर प्रभु श्रीराम को भव्य छप्पन भोग भी अर्पित किया गया। देखिए मथुरा से यह खास रिपोर्ट।

तस्वीरें धर्मनगरी मथुरा के श्रीराम वाटिका की हैं, जहां श्री बाल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को महोत्सव के अंतर्गत प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म की लीला का भव्य मंचन किया गया।

जैसे ही प्रभु श्रीराम सहित चारों भाइयों के जन्म का प्रसंग मंच पर आया, वैसे ही श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा लीला स्थल जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को बधाई देकर प्रभु के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। भक्ति और उल्लास से भरे इस माहौल में श्रद्धालु प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन नजर आए।

प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव को और भी खास बनाया ख्यातिप्राप्त कथावाचक एवं भजन गायक बनवारी महाराज ने, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज में बधाई गीतों और भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

वहीं, इस पावन अवसर पर प्रभु श्रीराम को भव्य छप्पन भोग अर्पित किया गया। छप्पन भोग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। भक्तों ने प्रभु के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

श्री बाल रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित इस महोत्सव में धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक देखने को मिल रही है। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की लीला ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और पूरा श्रीराम वाटिका परिसर राममय हो गया।

Previous News

कार्तिक मास में गिरिराज नगरी गोवर्धन हुई फुल, होटल-गेस्ट हाउसों में कमरे मिलना मुश्किल

Next News

वृंदावन में पंडित श्याम सुंदर शर्मा का भव्य स्वागत, 32 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ