Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 26 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में दर्दनाक सड़क हादसा, हैदराबाद की महिला श्रद्धालु की मौत, दूसरी गंभीर

मथुरा के वृंदावन में सड़क हादसे में हैदराबाद से दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम वृंदावन के कैलाश नगर मोड़ के समीप पानीगांव संपर्क मार्ग पर दो महिला श्रद्धालु सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक सवार मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने 65 वर्षीय सत्यम अम्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 60 वर्षीय अनुराधा का गंभीर हालत में उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं हैदराबाद के आसिफ नगर की रहने वाली थीं और वृंदावन में दर्शन करने आई थीं। हादसे के बाद पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार बाइक सवारों की तलाश में जुट गई है।

वृंदावन में हुए इस हादसे ने एक बार फिर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सड़क पर यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous News

मथुरा कलेक्ट्रेट में श्रद्धा के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

Next News

थाना हाईवे पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर की पैदल गश्त