Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 26 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लेखपाल संघ चुनाव में कपिल उपाध्याय अध्यक्ष, गौरव कुमार बने तहसील मंत्री

मथुरा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील सदर मथुरा इकाई के द्विवार्षिक चुनाव में कपिल उपाध्याय को तहसील अध्यक्ष और गौरव कुमार को तहसील मंत्री चुना गया है। 26 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुए चुनाव में लेखपालों ने अनुभवी पदाधिकारियों पर भरोसा जताते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया।

गौरव कुमार का दोबारा तहसील मंत्री चुना जाना चुनाव का प्रमुख आकर्षण रहा। वह पूर्व में भी इस पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके पिछले कार्यकाल में सक्रिय भूमिका और कार्यशैली से प्रभावित होकर लेखपालों ने उन्हें एक बार फिर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। वहीं, कपिल उपाध्याय भी पूर्व में तहसील अध्यक्ष रह चुके हैं।

निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची के अनुसार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नेहा चौधरी निर्विरोध चुनी गईं, जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कृष्णकांत को मिली। उपमंत्री पद पर भीम सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा रितेश वशिष्ठ को कोषाध्यक्ष और ओमप्रकाश पटेल को लेखा परीक्षक चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, चुनाव पर्यवेक्षक राहुल गुप्ता और द्वितीय चुनाव अधिकारी शिवकुमार गौतम की देखरेख में संपन्न हुई।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से लेखपालों को उम्मीद है कि वह संगठन को मजबूत करने, साथियों की समस्याओं का समाधान कराने और लेखपालों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में कार्य करेगी। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न होने के बाद तहसील सदर की नई कार्यकारिणी का गठन पूरा हो गया है।

Previous News

वृंदावन पुलिस की कार्रवाई, अवैध चाकू और चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Next News

मथुरा में Jolly Salon के लग्जरी लेडीज स्टूडियो का शुभारंभ, महिलाओं के लिए खास ऑफर