Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 26 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शरद पूर्णिमा पर गिरिराज तलहटी में सजा भव्य छप्पन भोग, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

धर्म नगरी गोवर्धन में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गिरिराज तलहटी में श्री गिरिराज जी सेवा ट्रस्ट की ओर से भव्य छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान गिरिराज महाराज को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। ठाकुर जी के अलौकिक दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरा क्षेत्र गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंज उठा।


शरद पूर्णिमा के अवसर पर गोवर्धन की गिरिराज तलहटी में आयोजित छप्पन भोग महोत्सव में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री गिरिराज जी सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में गिरिराज महाराज को 56 प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग लगाया गया। श्वेत वस्त्रों और दिव्य श्रृंगार में सजे ठाकुर जी के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।


आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट और दुर्लभ फूलों से भव्य रूप दिया गया। शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी के बीच ठाकुर जी के मनमोहक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर तरफ भक्ति का माहौल नजर आया और भक्त गिरिराज महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करते दिखाई दिए।


श्री गिरिराज जी सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अनुसार, संस्था पिछले 33 वर्षों से शरद पूर्णिमा के अवसर पर छप्पन भोग महोत्सव की परंपरा निभाती आ रही है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने गिरिराज जी की दूध की धारा की परिक्रमा की। वहीं, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।


शरद पूर्णिमा पर आयोजित इस भव्य छप्पन भोग महोत्सव ने एक बार फिर ब्रज की धार्मिक परंपराओं और गिरिराज महाराज के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था को दर्शाया।

Previous News

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 45 पैसे में मिलेगा 10 लाख रुपये तक का बीमा

Next News

मथुरा में बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तारी, पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद