पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी, बल्कि “हराई गई” है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर जीत हासिल की और आयोग को “सबसे बड़ा विलेन” बताया।
ममता बनर्जी ने दावा किया कि लाखों वोट हटाए गए और करीब 100 सीटों पर गड़बड़ी कर परिणाम प्रभावित किए गए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मिलकर यह रणनीति बनाई।