Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 24 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मिशन शक्ति 6.0: गोवर्धन पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

मथुरा के गोवर्धन में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना गोवर्धन की पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी अधिकारों, छेड़छाड़ की घटनाओं में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसके साथ ही छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में बताते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलने वाली निःशुल्क कोचिंग और मार्गदर्शन के प्रति जागरूक किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत 24 अक्टूबर को थाना गोवर्धन की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। एसएसपी मथुरा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने बताया कि बसों, रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ की घटना होने पर डरने या चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस से संपर्क करें और शिकायत दर्ज कराएं।

पुलिस टीम ने महिलाओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य माध्यमों का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी। साथ ही यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने और परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

जागरूकता अभियान के दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवाओं 102 और 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, अग्निशमन सेवा 101 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से छात्राओं को जोड़ने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में भी बताया गया। पुलिस टीम ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई, एनडीए और सीडीएस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण और विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।

इस योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली और जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक संसाधनों की कमी उनकी सफलता में बाधा न बने।

थाना गोवर्धन पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल सहायता लेने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Previous News

मिशन शक्ति 6.0: सुरीर पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा हेल्पलाइन व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Next News

मथुरा: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हाईवे पुलिस ने चंद्रपुरी फाटक के पास से दबोचा