Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 05 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कड़ी धूप में मथुरा पुलिस का गोवर्धन चौराहे पर कड़ा एक्शन - SP सिटी, SP ट्रैफिक अपर नगर आयुक्त और 2 थानों की फोर्स

एक साथ दोपहर को निकले SP सिटी,SP ट्रैफिक अपर नगर आयुक्त और 2 थानों की फोर्स, भरी दोपहरी लगभग 2 घंटे तक की कार्यवाही 

मथुरा के गोवर्धन चौराहे और गोवर्धन रोड पर गर्मी का पारा उस वक्त और ज्यादा चढ़ गया जब दो थानों की पुलिस फोर्स के साथ एसपी सिटी राजीव कुमार, एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार तिवारी और अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह पहुंचे एक बार को तो लोगों को समझ में नहीं आया कि आखिर इतनी पुलिस फोर्स भरी दोपहरी गोवर्धन चौराहे पर क्यों आई है 

और फिर शुरू किया पुलिस ने अपना एक्शन मथुरा पुलिस ने गोवर्धन चौराहे पर बिगड़ी पड़ी ट्रैफिक व्यवस्था और हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी मथुरा पुलिस ने गोवर्धन चौराहे से लेकर गोवर्धन रोड पर अवैध रूप से खड़े सभी वाहनों के चालान कटवाए वहीं अधिकारियों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी कीमत पर यहां जाम न पनपे इसके अलावा वेडिंग जोन में हो रहे अतिक्रमण को भी नगर निगम ने मुक्त करवाया और दुकानों के बाहर हो रही गंदगी पर दुकान संचालकों का चलान भी करवाया

एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह से बातचीत कर इस वेडिंग जोन में टीन शेड साफ सफाई की व्यवस्था और लाइटिंग की व्यवस्था करवाने के लिए कहा गया है जैसे ही पुलिस फोर्स गोवर्धन रोड पर पैदल भ्रमण करने लगा तो अतिक्रमणकारियों ने अपने अतिक्रमण खुद ही हटाने शुरू कर दिए नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों के चालान भी काटे इस दौरान काफी गंदगी भी मौके पर देखने को मिली इसके बाद तीनों वरिष्ठ अधिकारियों ने सख्त हिदायत दुकानदारों को दी 

एसपी सिटी राजीव कुमार ने अभियान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि गोवर्धन चौराहा एक मुख्य चौराया है यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है लाखों लाख श्रद्धालु मथुरा आते हैं ऐसे में गोवर्धन चौराहे के चारों तरफ रोड पर एक स्टॉप जॉन बनाया जाएगा यानी इस जोन में गाड़ी खड़ी करना गैर कानूनी माना जाएगा इसके लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दे दिए गए हैं कि 2 दिन के अंदर इसका अनुपालन किया जाए 

वही नवागत एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि मथुरा की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा गोवर्धन चौराहे की चारों तरफ 100 मीटर तक कोई भी वाहन खड़ा नहीं होगा और ना ही कोई ढकेल आदि लगेगी इसके अलावा भी पूरे मथुरा में अगर कहीं भी ट्रैफिक विभाग संस्थानों में संशोधन की आवश्यकता होगी तो वह भी किया जाएगा 

Previous News

छात्र समस्याओं को लेकर NSUI का के.आर. कॉलेज में हंगामा, 8 सूत्रीय मांगों पर प्रदर्शन

Next News

डबल डेकर बस का कहर, महिला समेत दो की हुई मौत