Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 23 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दीपोत्सव-2026 को लेकर अयोध्या में अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। रामनगरी में लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दीपोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न रहे, इसके लिए अयोध्या प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम और एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम क्षेत्र को जोन और सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

वहीं, रूट डायवर्जन, पार्किंग स्थलों और प्रवेश-निकास मार्गों को व्यवस्थित रखने पर भी विशेष जोर दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम बना रहे।

कार्यक्रम क्षेत्र की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल की तैयारी भी की जा रही है, ताकि भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि दीपोत्सव भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रहे। इसी उद्देश्य के साथ रामनगरी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Previous News

कृष्णा नगर चौराहे पर तेज रफ्तार बस का कहर, बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत

Next News

राज्यपाल के बदरीनाथ धाम दौरे को लेकर चमोली पुलिस अलर्ट, सुरक्षा कर्मियों को किया ब्रीफ