Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 23 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन के वार्ड 67 में एक महीने से जलभराव, घरों की रसोई तक पहुंचा गंदा पानी

वृंदावन में नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। वार्ड 67 की संत कॉलोनी में ललिता आश्रम के पीछे वाली गली में पिछले एक महीने से सीवर और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भरा हुआ है। हालात इतने खराब हैं कि कुछ घरों की रसोई तक गंदा पानी पहुंच गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 67 स्थित संत कॉलोनी में जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ललिता आश्रम के पीछे वाली गली में सीवर और नालियां चोक होने से बदबूदार पानी सड़कों पर जमा है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से बनी इस समस्या के कारण उनका घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासी राजीव गुप्ता और एलएन शर्मा के मुताबिक, इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जलकल विभाग में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उनका कहना है कि गंदे पानी के जमाव से इलाके में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।

वार्ड के पार्षद राधाकृष्ण पाठक हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सीवर और नालियों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।

Previous News

रालोद के सामाजिक समरसता सम्मेलन में जुटे नए चेहरे, युवाओं समेत कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन

Next News

संकट की घड़ी में देवदूत बनी चमोली पुलिस, बेहोश महिला को पहुंचाया अस्पताल