Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 23 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
धौलपुर नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, कर नियमों की अनदेखी पर कमल होटल के खिलाफ सख्ती

धौलपुर। शहर में राजस्व वसूली और नियमों के पालन को लेकर धौलपुर नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। नगर परिषद की टीम ने समय पर कर जमा नहीं करने और होटल संचालन से जुड़े निर्धारित नियमों के उल्लंघन के आरोप में कमल होटल के खिलाफ कार्रवाई की।

नगर परिषद की यह कार्रवाई सभापति गिरीश कुमार गर्ग के निर्देशानुसार की गई। परिषद का उद्देश्य निकाय के राजस्व की सुरक्षा करने के साथ ही शहर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

सभापति गिरीश कुमार गर्ग ने होटल संचालकों, मैरिज गार्डन संचालकों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की कि वे अपना बकाया कर समय पर जमा कराएं और नगर परिषद के नियमों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद शहर के व्यावसायिक क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। परिषद ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों से नियमों का पालन करने, समय पर कर चुकाने और धौलपुर के विकास एवं सौंदर्यीकरण में सहयोग देने की अपील की है।

Previous News

घर से नाराज होकर निकली नाबालिग बालिका को मिशन शक्ति टीम ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

Next News

मथुरा में भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के 125 वें स्थापना दिवस समारोह का हुआ समापन