उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने क्षेत्र पंचायत कार्यालय राया स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
प्रशासन द्वारा निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए, ताकि मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराया जा सके।