Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 21 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बरसाना पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 अक्टूबर 2026 को थाना बरसाना की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया कि बस, रास्ते या सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों एवं शोहदों द्वारा छेड़खानी किए जाने पर डरने या चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। ऐसी घटनाओं की शिकायत के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर संपर्क करने तथा संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम ने व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के लिए प्रेरित करने की अपील की।

अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए 102, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, अग्निशमन सेवा 101 और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 1930 शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति पुलिस टीम ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में भी जानकारी दी। महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया गया कि इस योजना के माध्यम से यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई, एनडीए और सीडीएस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण तथा विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद अभ्यर्थियों को निःशुल्क कोचिंग और उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है, ताकि आर्थिक संसाधनों की कमी उनकी सफलता में बाधा न बने।

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत चलाया जा रहा यह अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, उनके अधिकारों की जानकारी देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Previous News

मथुरा: कोतवाली नगर पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Next News

वृंदावन पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी