भाजपा की चुनावी जीत के बाद बृजभूमि स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर के बाहर सनातनी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और भाजपा के समर्थन में नारे लगाए।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने भाजपा की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया।
उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने चुनाव के दौरान लगातार जनसभाएं कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया।
उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था, माफियाओं पर कार्रवाई और बुलडोजर नीति से जनता प्रभावित हुई है।उन्होंने कहा कि जनता ने शांति, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर भाजपा को समर्थन दिया। वहीं बंगाल में जनता टीएमसी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी से परेशान थी, जिसके चलते भाजपा को जीत मिली।