Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 19 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जन्म जयंती पर सेवा और संस्कृति का संगम, 551 संतों की प्रसादी और वृंदावन में ‘हमारे राम’ का भव्य मंचन

मथुरा-वृंदावन। स्वीटी बाय एम. आर. ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल जी की 75वीं जन्म जयंती (हीरक जयंती) के अवसर पर ब्रजभूमि में सेवा, श्रद्धा, संत सम्मान और भारतीय संस्कृति को समर्पित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 20 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले इन विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से उनके प्रेरणादायी जीवन, धार्मिक आस्था, सामाजिक सेवा और मानवीय मूल्यों को श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा।

स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल जी ने मेहनत, ईमानदारी और विश्वास के बल पर अपनी व्यावसायिक यात्रा को आगे बढ़ाया और ‘स्वीटी सुपारी’ को एक विशिष्ट पहचान दिलाई। व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी, पारिवारिक संस्कार, धार्मिक आस्था और जरूरतमंदों की सेवा के प्रति उनका समर्पण उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। उनकी इसी विरासत को उनके सुपुत्र एवं एम. आर. ग्रुप के चेयरमैन श्री सुनील कुमार अग्रवाल जी तथा पौत्र एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री लव कुमार बंसल जी आगे बढ़ा रहे हैं।

551 साधु-संतों के लिए होगा भव्य प्रसादी आयोजन

हीरक जयंती के अवसर पर 20 अक्टूबर को प्रातः परिणय गार्डन में ब्रज क्षेत्र के 551 साधु-संतों के लिए विशेष प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ब्रज के विभिन्न क्षेत्रों से साधु-संतों और ब्रजवासियों की सहभागिता रहेगी। संत सेवा, अन्नदान और धार्मिक परंपराओं के सम्मान को समर्पित यह आयोजन स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल जी के संस्कारों और सेवा भावना को नमन करने का माध्यम बनेगा।

गोवर्धन, बरसाना और श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर विशेष धार्मिक आयोजन

स्वीटी बाय एम. आर. ग्रुप परिवार की ओर से 20 अक्टूबर को गोवर्धन स्थित श्री दानघाटी मंदिर, बरसाना स्थित श्री राधारानी मंदिर और मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुर जी की विशेष पोशाक एवं फूल बंगला दर्शन का आयोजन किया जाएगा। इन पवित्र स्थलों से स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल जी का गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव रहा था। वे अपने जीवनकाल में इन धार्मिक स्थलों पर श्रद्धापूर्वक दर्शन करने जाते थे। उनकी इसी आस्था और भावनात्मक लगाव को स्मरण करते हुए परिवार ने इन विशेष धार्मिक आयोजनों का संकल्प लिया है।

वृंदावन में होगा ‘हमारे राम’ का भव्य मंचन

हीरक जयंती के मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को वृंदावन स्थित स्वामी हरिदास ऑडिटोरियम, गीता शोध संस्थान में फेलिसिटी थिएटर की चर्चित नाट्य प्रस्तुति ‘हमारे राम’ का भव्य मंचन किया जाएगा।

इस नाट्य प्रस्तुति में भगवान श्रीराम के जीवन, मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्शों को भव्य मंच सज्जा, संगीत और प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें राहुल आर. भूचर प्रभु श्रीराम, आशुतोष राणा रावण, दानिश अख्तर भगवान हनुमान, तरुण खन्ना भगवान शिव तथा अमृता परिहार माता सीता की भूमिका में नजर आएंगे।

भगवान श्रीराम के आदर्शों और स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल जी के सिद्धांतनिष्ठ जीवन के बीच भावनात्मक एवं वैचारिक जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए इस विशेष प्रस्तुति का आयोजन किया जा रहा है। यह मंचन उनके जीवन मूल्यों, संस्कारों और आध्यात्मिक विचारधारा को समर्पित श्रद्धांजलि होगा।

स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से भी की गई सेवा

हीरक जयंती कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत 18 अक्टूबर 2026 को ग्रीन वैली में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से जनकल्याण और सेवा की उस भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया, जो स्वर्गीय श्री अग्रवाल जी के जीवन का अभिन्न हिस्सा रही।

आयोजन की तैयारियों में जुटा एम. आर. ग्रुप परिवार

हीरक जयंती की तैयारियों में विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष एवं परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री कन्हैयालाल अग्रवाल जी का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। एम. आर. ग्रुप परिवार ने उनके स्नेह, अनुभव और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

स्वीटी बाय एम. आर. ग्रुप की पूरी टीम पिछले लगभग तीन महीनों से आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है। मंच व्यवस्था, सजावट, फोटोग्राफी, भोजन, अतिथि सत्कार और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं उनकी टीमों के योगदान की सराहना की गई है।

एम. आर. ग्रुप परिवार के लिए यह हीरक जयंती केवल जन्म जयंती का आयोजन नहीं, बल्कि अपने संस्थापक के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने, संत सेवा के माध्यम से ब्रज की धार्मिक परंपराओं का सम्मान करने और उनके प्रेरणादायी जीवन मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का विशेष अवसर है।

स्वीटी बाय एम. आर. ग्रुप परिवार ने स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल जी की पावन स्मृति को नमन करते हुए सेवा, सत्यनिष्ठा, धर्म, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के उनके आदर्शों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Previous News

मथुरा में व्यापारी पुत्र की सकुशल बरामदगी पर पुलिस का सम्मान, SSP श्लोक कुमार समेत पूरी टीम को व्यापारियों ने किया सम्मानित

Next News

वृंदावन में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा! झूलते हाई-वोल्टेज तार की चपेट में आया 7 साल का मासूम, ICU में जिंदगी की जंग