मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के ग्राम रावल में 18 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर महिला एवं बाल संरक्षण तथा आपातकालीन सेवाओं से संबंधित एक लघु फिल्म दिखाई गई। इसके साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के सही उपयोग की जानकारी दी गई। जागरूकता बढ़ाने के लिए बुकलेट और पंपलेट भी वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जागृति सेल प्रभारी निरीक्षक श्रीमती सिरोजनी ने की। कार्यक्रम में निरीक्षक रोशनलाल, उपनिरीक्षक ललित कुमार, महिला कांस्टेबल नीरज और तनिषा सहित ग्राम प्रधान, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी तथा महिला हेल्पलाइन मथुरा प्रभारी भी मौजूद रहे।
मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना, सुरक्षा संबंधी सहायता उपलब्ध कराने वाली सेवाओं की जानकारी देना और उन्हें किसी भी परेशानी की स्थिति में निडर होकर मदद लेने के लिए प्रेरित करना है।