Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 18 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में बड़ा हादसा, गेस्ट हाउस का छज्जा टूटने से महिला मजदूर की मौत, एक घायल

मथुरा के वृंदावन में एक गेस्ट हाउस में मरम्मत कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तीन मंजिला इमारत का छज्जा टूटने से दो मजदूर नीचे गिर गए। हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल मजदूर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वृंदावन में गेस्ट हाउस की तीन मंजिला इमारत पर मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान छज्जा टूटने से दो मजदूर नीचे गिर गए। हादसे में घायल एक महिला मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल मजदूर का उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक नगर, मथुरा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक नगर, जनपद मथुरा

वृंदावन में मरम्मत के दौरान टूटा गेस्ट हाउस का छज्जा, महिला मजदूर की मौत; हादसे की जांच में जुटी पुलिस।

Previous News

बलदेव पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Next News

मथुरा में मिशन शक्ति फेज-6.0 का अभियान तेज | महिला थाना पुलिस ने बेटियों को बताए सुरक्षा के गुर, अभ्युदय योजना की भी दी जानकारी