Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 04 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
BJP की ऐतिहासिक बढ़त पर ‘महाजश्न’, शाम 6:30 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे पीएम मोदी

पांच राज्यों के चुनावी रुझानों में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में जश्न की जोरदार तैयारियां शुरू हो गई हैं। खास तौर पर पश्चिम बंगाल और असम में मिली बड़ी बढ़त ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भर दिया है।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 6:30 बजे BJP मुख्यालय पहुंचेंगे।  यहां वे जीत के इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

रुझानों में पश्चिम बंगाल की 293 सीटों में से BJP बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकलती दिख रही है, जो पार्टी के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। वहीं असम में भी पार्टी सत्ता में वापसी की ओर मजबूती से बढ़ रही है।

इस बड़ी सफलता को लेकर पार्टी दफ्तर में “महाजश्न” का माहौल है, जहां देशभर से कार्यकर्ता जुट रहे हैं और जीत का जश्न मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम मोदी का संबोधन आने वाले राजनीतिक समीकरणों के लिए भी अहम माना जा रहा है।

Previous News

उत्तराखंड में मौसम का कहर: बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत, कई जिलों में अलर्ट

Next News

स्मार्ट मीटर पर भड़का गुस्सा: वृंदावन की कांशीराम कॉलोनी में महिलाओं ने बिजलीघर घेरा