Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 04 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ सपा का उग्र प्रदर्शन, डिब्बों में लगाई आग

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को थाना रकाबगंज क्षेत्र की धौलपुर हाउस कॉलोनी में जोरदार प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ता जिला मुख्यालय की ओर मार्च निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने बिना अनुमति जुलूस निकालने पर उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शन उग्र हो गया और सपा कार्यकर्ताओं ने “स्मार्ट मीटर” लिखे डिब्बों में आग लगा दी।

सपा के शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के जरिए जनता से वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगरा से उठी यह चिंगारी लखनऊ तक पहुंचेगी और बड़ा आंदोलन बनेगी।

प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही, जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Previous News

फल खिलाने के बहाने नाबालिग भतीजी से चाचा ने की दरिंदगी, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Next News

उत्तराखंड में मौसम का कहर: बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत, कई जिलों में अलर्ट