Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 16 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
तेज तर्राट IPS आशना चौधरी की पहल से संवरने लगे रिश्ते, महिला थाने कि मिशन शक्ति टीम ने मिलाए पांच बिछड़े दंपती

पति-पत्नी के बीच बढ़ते मनमुटाव को दूर कर रिश्तों में फिर से मिठास घोलने के लिए महिला थाने कि मिशन शक्ति पुलिस टीम  ने सराहनीय पहल की है मथुरा कि तेज तर्राट IPS अधिकारी आशना चौधरी के निर्देशन में महिला थाने की इंस्पेक्टर डेंजी पवार ने काउंसलिंग के माध्यम से पांच दंपतियों के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों को सुलझाकर उनके बीच आपसी समझौता कराया

जिसके बाद सभी पांचों जोड़े खुशी-खुशी अपने घर वापस लौटे मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को गंभीरता से सुना और बातचीत के जरिए आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया गया काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को एक-दूसरे की पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया गया

 पुलिस की इस पहल से पांच दंपतियों के बीच सहमति बनी और उन्होंने आपसी राजीनामे के बाद साथ रहने का निर्णय लिया

सीओ सिटी IPS आशना चौधरी ने बताया कि मथुरा पुलिस की यह पहल केवल विवादों के निस्तारण तक सीमित नहीं है, बल्कि टूटते रिश्तों को संभालने और परिवारों में खुशियां लौटाने की दिशा में भी अहम कदम है मिशन शक्ति टीम महिलाओं और परिवारों से जुड़े मामलों में संवाद एवं काउंसलिंग के माध्यम से समाधान का प्रयास करेगी

Previous News

रेलवे किराए पर देगा अपनी खाली जमीन, तीन मंजिल तक बन सकेंगे अस्थायी कॉम्प्लेक्स

Next News

गोविंदनगर पुलिस ने वाराणसी से वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, होटल से चाकू बरामद