Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 16 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
इंतजार करते रहे फैंस, गाना सुनाने नहीं आई मथुरा में पलक मुच्छल अग्रबंधु बोले- हमारे साथ धोखा हुआ

मथुरा में 8 दिवसीय चल रहे अग्र महोत्सव के अंतिम दिन बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल की प्रस्तुति नहीं होने से बीएसए कॉलेज मैदान में गुरुवार रात जमकर हंगामा हुआ जहाँ हजारों रुपये खर्च कर नहीं, बल्कि पास के जरिए कार्यक्रम देखने पहुंचे अग्रवंधू घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर घर लौटे रात करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बीच पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा उधर, आयोजकों ने पलक मुच्छल की प्रस्तुति नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही,

वहीं इवेंट ऑर्गनाइजर्स ने कार्यक्रम की शर्तों का पालन नहीं होने को इसकी वजह बताया ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस पूरे विवाद में चूक कहां हुई और अग्रवाल सभा के पदाधिकारी को इसकी जानकारी समय रहते क्यों नहीं दी गई इस दौरान आयोजकों ने नाराजगी जताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी

श्री अग्रवाल सभा के चुनाव अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि पलक मुच्छल का कार्यक्रम पहले से तय था, लेकिन उनके नहीं पहुंचने से यहां सभी लोगो को निराशा हुई उन्होंने इसे अपने साथ धोखा बताते हुए संबंधित पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही आयोजकों का कहना है कि जब कार्यक्रम की तैयारी पूरी थी और लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच चुके थे, तब प्रस्तुति नहीं होने से आयोजन की साख पर भी असर पड़ा

ऑर्गनाइजर्स का कहना है कि पलक मुच्छल मथुरा आई थीं, लेकिन कार्यक्रम की निर्धारित शर्तों का पालन नहीं होने के कारण उनकी प्रस्तुति नहीं कराई गई उनके मुताबिक, आयोजकों को पहले ही बताया गया था कि शो के दौरान फूड काउंटर बंद रखने होंगे और कार्यक्रम का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा आरोप है कि सहमति के बावजूद खाने के स्टॉल चालू रहे और भोजन परोसा जाता रहा। इवेंट ऑर्गनाइजर्स के अनुसार, रात करीब साढ़े 12 बजे तक इंतजार किया गया,

 लेकिन शर्तों को लेकर सहमति नहीं बनने के कारण कलाकार को मंच पर नहीं लाया गया विवाद के बाद पलक मुच्छल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखते हुए कहा कि लोगो के बैठने की जगह पर भोजन परोसे जाने अथवा लोगों के खाना खाने के दौरान वह प्रस्तुति नहीं देती हैं और उन्होंने इसमें यह भी लिखा कि इस शर्त की जानकारी आयोजकों को पहले ही दे दी गई थी और यह लिखित समझौते में भी शामिल थी उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद खाने के स्टॉल चालू रहे और भोजन परोसा जाता रहा इसी वजह से वह प्रस्तुति नहीं दे सकीं

 

Previous News

रिफाइनरी में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, छेड़खानी होने पर चुप न रहने की अपील

Next News

सुरीर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, छेड़खानी के खिलाफ आवाज उठाने की अपील