Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 16 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़: पलक मुच्छल ने मथुरा में कार्यक्रम रद्द होने पर तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी वजह

मथुरा। अग्रसेन मेले में गायिका पलक मुच्छल का लाइव कॉन्सर्ट रद्द होने के बाद अब उनका जवाब सामने आया है। पलक मुच्छल ने अपने प्रशंसकों के नाम जारी संदेश में कार्यक्रम नहीं कर पाने की वजह स्पष्ट की है।

पलक मुच्छल के अनुसार, उनके लिए संगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि ईश्वर की आराधना और आत्मा की अभिव्यक्ति है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यक्रमों में प्रस्तुति के दौरान दर्शकों के बीच भोजन परोसना या भोजन किया जाना स्वीकार्य नहीं है। यह नियम उनकी संगीत यात्रा की शुरुआत से ही उनके कार्यक्रमों का हिस्सा रहा है और आयोजकों को इसकी जानकारी पहले से दी गई थी।

उनके मुताबिक, लिखित अनुबंध में भी इस बात पर सहमति थी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर भोजन के स्टॉल चलते रहे और भोजन परोसने की व्यवस्था जारी रही। इसे रुकवाने के लिए आयोजकों, इवेंट कोऑर्डिनेटर और संबंधित टीमों ने करीब चार घंटे तक प्रयास किए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ऐसी स्थिति में उनके लिए अपने सिद्धांतों का सम्मान करते हुए प्रस्तुति शुरू करना संभव नहीं था। प्रशंसकों से मांगी माफी पलक मुच्छल ने कहा कि दूर-दूर से उन्हें सुनने आए प्रशंसकों को निराश लौटना पड़ा, इसका उन्हें गहरा दुख है। उन्होंने प्रशंसकों के प्रेम, धैर्य और विश्वास के लिए आभार भी व्यक्त किया।

क्या था पूरा मामला?

मथुरा के अग्रसेन मेले में 15 अक्टूबर को बीएसए कॉलेज मैदान पर पलक मुच्छल का कार्यक्रम प्रस्तावित था।  उनके अब सामने आए बयान के अनुसार, कार्यक्रम रद्द होने की मुख्य वजह प्रस्तुति के दौरान भोजन परोसने और खाने की व्यवस्था को लेकर असहमति थी।

फिलहाल, इस पूरे मामले में आयोजकों का पक्ष भी सामने आना महत्वपूर्ण है।

Previous News

ब्रेकिंग न्यूज़: पलक मुच्छल ने मथुरा में कार्यक्रम रद्द होने पर तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी वजह

Next News

मथुरा के अग्रसेन महोत्सव में पलक मुच्छल का शो रद्द, आयोजकों ने इवेंट मैनेजर पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप