Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 15 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में नाबालिग को भगाकर ले जाने और यौन अपराध के आरोपी को मगोर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मगोर्रा पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने और उसके साथ यौन अपराध के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 14 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:20 बजे मगोर्रा थाना क्षेत्र में फोडर से आगे पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। मामले में साक्ष्य संकलन के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराओं की भी बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमेश पुत्र जसमत सिंह, निवासी नगला बर, थाना मगोर्रा, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 29 वर्ष बताई गई है। इस मामले में थाना मगोर्रा पर मुकदमा अपराध संख्या 290/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत पहले से मुकदमा दर्ज था।

जांच के दौरान बढ़ाई गईं कई धाराएं

पुलिस के मुताबिक, मामले में साक्ष्य संकलन की कार्रवाई के दौरान भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 352, 351(3) और 65(1) के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) की बढ़ोतरी की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

तीन सदस्यीय पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमल किशोर और आरक्षी राजू शामिल रहे। पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।

नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया गे बढ़ाई है

Previous News

थाना बलदेव पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने 'बहला-फुसलाकर ले जाई गई युवती को किया सकुशल बरामद

Next News

शेरगढ़ पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके