Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 15 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: गुरु नानक नगर रेलवे अंडरपास से पानी निकला, अब सिल्ट और कीचड़ हटाने में जुटा नगर निगम

जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। नया बस स्टैंड के पीछे परिक्रमा मार्ग स्थित गुरु नानक नगर रेलवे अंडरपास से पानी की निकासी करा दी गई है। अब नगर निगम की टीम अंडरपास में जमा सिल्ट, कीचड़ और कचरे को हटाने में जुटी है। नगर आयुक्त ओजस्वी राज के निर्देश पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।

जलभराव की समस्या के बाद अब गुरु नानक नगर रेलवे अंडरपास की सफाई का काम तेज कर दिया गया है। अंडरपास में जमा पानी निकालने के बाद नगर निगम की टीम रास्ते पर जमी सिल्ट, कीचड़ और कचरे को हटाने में जुटी हुई है।

इस अभियान का उद्देश्य अंडरपास को आवागमन के लिए सुचारु बनाना और जलभराव के बाद पैदा हुई गंदगी से लोगों को राहत दिलाना है। नगर आयुक्त ओजस्वी राज के निर्देश पर सफाई कर्मचारियों द्वारा लगातार काम किया जा रहा है।

फिलहाल अंडरपास में सफाई अभियान जारी है। अब देखना होगा कि नगर निगम की इस कार्रवाई से लोगों को कितनी राहत मिलती है और भविष्य में जलभराव की समस्या रोकने के लिए क्या स्थायी इंतजाम किए जाते हैं।

Previous News

नवरात्रि पर महिला थाना पुलिस फाॅर्स ने देवी मंदिरों के आसपास क्षेत्र में किया पैदल मार्च, मनचलों पर रखी कड़ी नजर

Next News

251 कलशों के साथ निकली अग्रसेन जयंती महोत्सव की कलश यात्रा, महिलाओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग