Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 15 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बांके बिहारी मंदिर में प्रसाद की शुद्धता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर, दुकानों की होगी जांच

वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और प्रसाद की शुद्धता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मंदिर परिसर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में मंदिर के बाहर स्थित दुकानों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच कराने तथा मिठाई और पेड़ों की सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मंदिर की गलियों और नालियों की नियमित साफ-सफाई, प्रसाद एवं फूल-मालाओं को व्यवस्थित तरीके से चढ़ाने और श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर व बाहर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान समिति के सदस्य एवं सेवायत रजत गोस्वामी ने बैठक की वीडियोग्राफी कराने, तीर्थ पुरोहित समाज के लिए पहचान पत्र जारी करने तथा चांदी के रथों की जांच से संबंधित मामलों को भी उठाया। उन्होंने इन विषयों पर अपने तर्क रखते हुए संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर सवाल किए।

अब देखना होगा कि बैठक में उठाए गए मुद्दों और दिए गए निर्देशों पर किस तरह अमल किया जाता है और बांके बिहारी मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को व्यवस्थाओं में कितना सुधार देखने को मिलता है।

Previous News

मथुरा में नाबालिग का अपहरण कर मांगी फिरौती, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Next News

सेठानी हवेली में किराएदार का रास्ता बंद करने का आरोप, दिल की मरीज बुजुर्ग महिला की बिगड़ी हालत