Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 04 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शमशान-कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश—DM से लगाई गुहार

गोवर्धन तहसील की ग्राम पंचायत सैंहा में शमशान और कब्रिस्तान की भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मथुरा स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने शमशान और कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा कर उसे खेती योग्य भूमि में बदल दिया है, जहां फसल उगाई जा रही है। इतना ही नहीं, शमशान घाट तक जाने वाला रास्ता भी बंद कर दिया गया है, जिससे अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले की शिकायत पहले भी अधिकारियों और ग्राम प्रधान से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।

Previous News

जेल में सैनिक की मौत पर भड़का गुस्सा: भूतपूर्व सैनिक परिषद ने DM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

Next News

रोडवेज बसों में बड़ी राहत: अब यात्रियों को मिलेगा फ्री ORS, गर्मी में सफर होगा सुरक्षित