Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 14 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सुरीर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से इंजीनियर की मौत, ठेकेदार गंभीर घायल

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खैर-टैंटीगांव मार्ग पर सुदामागढ़ी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर रघुनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद ठेकेदार शंकर राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, शंकर राणा भदनवारा गांव में जल निगम की पानी की टंकी के निर्माण कार्य के ठेकेदार हैं। वह टैंटीगांव से इंजीनियर रघुनाथ को बाइक पर साथ लेकर भदनवारा लौट रहे थे। इसी दौरान सुदामागढ़ी गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल ठेकेदार शंकर राणा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि इंजीनियर रघुनाथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

थाना प्रभारी अरुण कुमार के अनुसार, हादसे के बाद फरार हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है।

Previous News

दिवाली से पहले सजेगा ब्रज, 23 अक्टूबर से शुरू होगा भव्य ब्रजरज उत्सव

Next News

मथुरा जंक्शन पर जीआरपी की कार्रवाई, चोरी के दो मोबाइलों के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार