Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 04 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बंगाल में प्रचंड जीत पर मथुरा में BJP का जश्न, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाई खुशी

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मथुरा शहर के चौक बाजार में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई।

कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पूरे क्षेत्र में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल गूंज उठा।

इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहले गुंडाराज का माहौल था, लेकिन अब भाजपा की सरकार बनने के बाद वहां सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने इस जीत के लिए बंगाल की जनता का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी अन्य राज्यों में इसी तरह की जीत का विश्वास जताया।

जश्न के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।

Previous News

पांच राज्यों के चुनाव में बड़ा उलटफेर! बंगाल से तमिलनाडु तक बदली सियासी तस्वीर

Next News

सरहद पर जवान, घर पर अत्याचार: मथुरा में एयरफोर्स जवान की पत्नी से मारपीट, SSP से लगाई न्याय की गुहार