Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 14 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में पुलिस का बड़ा एक्शन! सड़कों पर उतरे थाना प्रभारी, संदिग्धों की चेकिंग से मचा हड़कंप

जनपद में सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए मथुरा पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 13 अक्टूबर को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। पुलिस की इस सक्रियता से असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाई गई।

मथुरा पुलिस का साफ संदेश—कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर रहेगी पैनी नजर।

Previous News

अग्रसेन मेले में कल कवियों ने बांधा समां, आज मुंबई के मशहूर कलाकार रॉक बैंड के साथ भजन जैमिंग में मचाएंगे धमाल

Next News

कोसीकलाँ में राम बारात को लेकर एएसपी ग्रामीण ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश