Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 13 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जालौन के पुलिस कप्तान सुरेश चंद रावत ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

जालौन: नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस लाइन उरई, जनपद जालौन में महिला सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई

कार्यक्रम के दौरान बहादुरी का परिचय देने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं, प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों, विभिन्न स्कूल-कॉलेजों की टॉपर छात्राओं, सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं, डॉक्टरों, नर्सों, महिला शिक्षकों तथा गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को आमंत्रित किया गया।

सभी को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया कार्यक्रम के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया

वही पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने कहा कि जालौन पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और प्रतिभाशाली बालिकाओं को सम्मानित करना उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ ही अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का कार्य है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनके सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous News

इंजीनियरिंग छात्र को मिला 1.44 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज, जानिए अन्य ब्रांच का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

Next News

गोवर्धन में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ की नगर कमेटी गठित, परशुराम चौक और स्मारक बनाने का उठा मुद्दा