Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 13 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सराहनीय पहल: जरूरतमंद विप्र छात्र को पढ़ाई के लिए कंप्यूटर भेंट, उच्च शिक्षा में मिलेगी मदद

मथुरा। शिक्षा को प्रोत्साहन देने और जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के उद्देश्य से सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान ने सराहनीय पहल की है। सोमवार देर शाम श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप जगन्नाथ पुरी में आयोजित संस्थान की आवश्यक बैठक में एक जरूरतमंद विप्र बालक को उच्च शिक्षा एवं पढ़ाई में सहयोग के लिए कंप्यूटर प्रदान किया गया। छात्र ने इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी के लिए कंप्यूटर की आवश्यकता को लेकर संस्थान में आवेदन किया था।

बैठक की अध्यक्षता पंडित सोहनलाल शर्मा एडवोकेट ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्रपट पर सोहनलाल शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, विजय रिणवा, सुरेंद्र शर्मा सीए, आलोक नागर और दिवाकर आचार्य द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।

बैठक में ब्राह्मण समाज की एकता को मजबूत करने और मथुरा जनपद में सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक ब्लॉक और तहसील में कार्यकारिणी गठित की जाएगी। इसके लिए पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाएंगे। साथ ही संस्थान के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।

बैठक के दौरान जरूरतमंद छात्र की कंप्यूटर संबंधी आवश्यकता पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताई और संस्थान की ओर से उसे कंप्यूटर उपलब्ध कराया गया, ताकि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सके और शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर अवसर प्राप्त कर सके।

संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था अपने संसाधनों और सहयोगियों की मदद से निरंतर समाजसेवा तथा जरूरतमंद विप्र परिवारों की सहायता के लिए कार्य कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग इसी सामाजिक दायित्व का हिस्सा है।

बैठक का संचालन संस्थान के सचिव नारायण प्रसाद शर्मा ने किया। इस अवसर पर पीपी शर्मा, इंजीनियर जयप्रकाश मैथल, राकेश गौड़, विराट कौशिक, रवि कौशिक, राम गोपाल शर्मा और प्रबंधक दिलीप पांडे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Previous News

वृंदावन में महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा, जयकारों और पुष्पवर्षा से गूंज उठी धर्मनगरी

Next News

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर निर्माण और भंडारण तक पर रोक