Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 13 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
थाना हाईवे पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-6.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के निर्देशन में थाना हाईवे की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षित स्थिति का सामना करने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें। सार्वजनिक स्थानों, बसों और रास्तों में मनचलों द्वारा परेशान किए जाने की स्थिति में चुप रहने के बजाय शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा के लिए वीमेन पावर लाइन 1090 और थाने में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।

पुलिस ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर जोर देते हुए बताया कि व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। अनजान व्यक्तियों के साथ निजी जानकारी साझा करने से बचें और साइबर अपराध की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन पर शिकायत करें।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, अग्निशमन सेवा 101 और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 शामिल हैं।

इसके साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई।

थाना हाईवे पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना डर के पुलिस से संपर्क करने का आह्वान किया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा महिला अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाना रहा।

Previous News

आज से सजेगा बीएसए कॉलेज में तीन दिवसीय अग्रसेन मेला, कवि सम्मेलन से होगा आगाज, पलक मुच्छल की बॉलीवुड नाइट से समापन

Next News

मथुरा में प्राचीन हनुमान मंदिर तोड़ने का आरोप, भूमाफियाओं पर कार्रवाई की मांग लेकर SSP कार्यालय पहुंचे लोग