Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 13 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कोसीकलां की रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने मोहा मन

मथुरा के कोसीकलां में ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को धनुष यज्ञ, रावण-वाणासुर संवाद और लक्ष्मण-परशुराम संवाद की लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। धार्मिक झांकियों से सजी शोभायात्रा नगर के प्रमुख बाजारों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

शोभायात्रा में करीब आधा दर्जन आकर्षक धार्मिक झांकियां शामिल रहीं। जानकी जी द्वारा मां गौरी की पूजा, भगवान गणेश और परशुराम जी से जुड़े प्रसंगों की झांकियों ने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। भगवान गणेश के एकदंत कहलाने की कथा और भगवान परशुराम जी की कांवड़ यात्रा को भी सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया।

रामलीला मैदान पहुंचने पर विधिवत आरती के बाद मंचन शुरू हुआ। धनुष यज्ञ के दौरान रावण-वाणासुर संवाद और लक्ष्मण-परशुराम संवाद की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। धार्मिक प्रसंगों के मंचन को देखने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

इस अवसर पर श्री रामलीला संस्थान के समन्वयक राहुल जैन कामियां, अध्यक्ष गिरिराज चौधरी, मंत्री हैप्पी गर्ग सहित संस्थान के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोसीकलां की ऐतिहासिक रामलीला में धार्मिक परंपराओं, भक्ति और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।

Previous News

मथुरा में भीषण अग्निकांड! मां काली अतिथि भवन जलकर राख, लाखों का सामान खाक

Next News

आज से सजेगा बीएसए कॉलेज में तीन दिवसीय अग्रसेन मेला, कवि सम्मेलन से होगा आगाज, पलक मुच्छल की बॉलीवुड नाइट से समापन